कोशी लाइव ।@सुधीर कुमार
सहरसा।
:
कोसी प्रक्षेत्र की जनता आज सबसे अधिक अपने को ठगा महसूस करते हैं । एक AIIMS का भी निर्माण कोसी प्रक्षेत्र के सहरसा में होना था उसे भी बिहार के कथित सुशासन के मुख्यमंत्री जी सौतेला व्यवहार करते हुए दरभंगा को देने का मन बना लिए हैं । यदि मुख्यमंत्री जी द्वारा सहरसा के बदले दरभंगा को AIIMS दिया जाता है तो सहरसा की जनता उग्र आंदोलन करने का मन बना ली है । यहां तक कि कोसी में लोकसभा हो या विधान सभा किसी भी सीट पर नीतीश जी के गठबंधन को जीत हासिल करना अत्यंत ही मुश्किल साबित होगा । 24 दिसंबर से कोसी की जनता AIIMS निर्माण संघर्ष समिति के सहयोग में गांव से लेकर शहर तक के सड़क पर निकलने को उग्र हो चुके हैं और हर चौक चुरहे पर वह गांव हो या शहर के हर जगह एक ही चर्चा आजकल सुनने को मिल रहा है कि AIIMS का निर्माण हो तो सहरसा में ही हो ।
दिनांक 16/12/2018 को aiims निर्माण संघर्ष समिति का अनुमंडलीय स्तर बैठक बुलाया गया जिसमें सहरसा में कैसे हो aiims का निर्माण विचार विर्मश किया गया और 24/12/2018 से जो aiims के लिए भूख हड़ताल पर कैसे क्रांतिकारी कैसे पहुचेंगे उसपर विचार किया गया बैठक में भाग लेते जिला संरक्षक प्रवीण आनंद विनोद झा जी अनुमंडल संरक्षक उदित यादव अनुमंडल अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा प्रखंड अध्यक्ष शिवचन्दन पोद्दार छतरी यादव मंदेव कुमार बिट्टू कुमार लालन यादव मंटु जी सुरेश पोद्दार अंगद कुमार एवं बहुत सारे ग्रामीण भाग लिए