बेगूसराय में पुलिस ने नगर थाना इलाके से बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से पिस्टल, कट्टा और कारतूस के साथ साथ चोरी की बाइक भी बरामद की है. पकड़े गए चारों युवक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताये जा रहे हैं.
इस संबंध में बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि नगर थाना इलाके से टिंकू कुमार एवं सौरभ कुमार नामक अपराधियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार दोनो अपराधियों की निशानदेही पर गिरिराज कुमार और गोलू कुमार नामक अपराधी को भी एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई.
फिलहाल, पुलिस इनके नेटवर्क की छानबीन कर रही है. ऐसी संभावना है कि बाइक चोर गिरोह के अभी कुछ और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आयेगें.
बेगूसराय : चर्चित शराब तस्कर धन्ना एक किलो गांजा और सात लाख नकद रुपयों के साथ गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपनी कार्रवाई में शराब तस्कर बाला कृष्णा उर्फ धन्ना को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार अपराधी के पास से सात लाख नकद एक किलो गांजा और एक मोबाइल भी जप्त किया गया है. धन्ना पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं पुलिस को लंबे समय से धन्ना की तलाश थी. धन्ना बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना इलाके के रहने वाला है.
सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इसका खुलासा करते हुए एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि छापेमारी के पहले गुप्त सूचना पर उनके निर्देश पर एएसपी मंनोज तिवारी के नेतृत्व में एक टीम द्वारा धन्ना के ससुराल मरांची गाँव को घेर लिया जहां उसकी गिरफ्तारी हो गयी.