Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मानवता हुई शर्मसार आठ वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 18, 2018

मधेपुरा।मानवता हुई शर्मसार आठ वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म


कोशी लाइव,कुमारखंड(मधेपुरा): इकबाल राजा/ कुमारखंड थाना के लक्ष्मीपुर चण्डीस्थान पंचायत में अधेड़ द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है, इस संबंध में मासुम के पिता द्वारा अधेड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित  विद्यालय परिसर में गांव निवासी कर्मदेव यादव किया आठ वर्षीय पुत्री बकरी चरा रही थी वहीं गांव के ही विहारी यादव(45)भैंस चरा रहे थे।शाम पाँच बजे के करीब बच्ची को अकेला पाकर श्री यादव पास के लार के ढेर के पास ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।इस दौरान बच्ची तडपने लगी तथा उनकी भैंस दुर जाकर दुसरे लोगों के खेत में लगे गेहूं चरने लगी तो उसे छोडकर भैंस के पास चले गए इस बीच बच्ची भागकर घर गई और परिजनों को घटना के संबंध में बताया।तत्काल आको्शित परिवार गांव समाज में लोगों से कहकर न्याय का गुहार लगाया।गांव में बात नहीं बनने पर बच्ची के पिता ने थाना में कांड संख्या -253/18धारा 376एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया ।थाना अध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में प्राईवेट पाट पर किसी प्रकार का जख्म नहीं पाये  जाने की बात कही है तथा पैथोलोजीकल जाँच की बात कही है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच प्राप्त होने के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक कार्यवाई की बात कहा है।वहीं दूसरी ओर पीडित बच्ची के पिता ने पंचायत वासियों द्वारा केस मेल करने का दबाव डालने की बात कहा है।