कोशी लाइव:
छातापुर।सुपौल। एस कुमार
बिधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने सोमवार को उधमपुर पंचायत के भागवतपुर गांव में स्टेट हाइबे 91 से जुड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी इस सड़क से आमलोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बिधायक ने कहा कि 1.752 किलो मीटर की इस सड़क से महादलित बस्ती को एस एच 91 से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि रानी पट्टी नहर से होकर गुजरने वाली इस सड़क से लोगों को अब हॉस्पिटल समेत प्रखंड मुख्यालय आने जाने में काफी सुविधा प्रदान होगी। 1लाख 45 हजार की राशि से बनी इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी बिधायक ने जेई रोहित प्रसाद और ठिकेदार विजय कुमार यादव से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बनी सड़क पर आवागमन कार्य का भी शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। मौके पर बिधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शुशील प्रसाद कर्ण, भाजयूमो नेता संजीव कुमार भगत, शिव कुमार भगत, शालिग्राम पांडे, मदन श्रीवास्त, हरेराम चौधरी, श्याम देव मंडल, श्याम देव कामत, महानंद यादव, सूरज चंद प्रकाश आदि थे। वही बलुआ पंचायत के गेरा धार पर ब्रीज का भी उदघाटन उन्होंने किया।
सुपौल।सड़क निर्माण कार्य पर अज्ञात लोगो ने लगई रोक :
प्रखंड के लालगंज पंचायत के महादलित टोले के दर्जनों महिला पुरुषों ने अपने टोले को जोड़ने वाली मार्ग पर सड़क नही बनने की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। महादलित परिवारों का कहना था कि 300 आबादी की उनके टोले तक पहुंचने को लेकर एक मार्ग रास्ता है। जो काफी संकीर्ण है। इसको लेकर उनलोगों को पगडंडी के सहारे वर्षो से आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ता है। इतना ही नही शादी विवाह के समय रिस्तेदारों औए बारातों को आधा किलोमोटर टोला से दूर ही वाहन से उतरकर आना पड़ता है। समस्या से निदान को लेकर जब मनरेगा योजना से उनके टोले की सड़क निर्माण कार्य शुरू सोमवार को होने वाला था तो कुछ लोगों द्वारा कार्य को रोक दिया गया है। समस्या को लेकर सीओ सुमीत कुमार ने लोगों से आवेदन लेकर जांच पड़ताल करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में ललिया देवी, सोमी सादा, रोमनी देवी, प्रतिभा देवी, जामिया देवी आदि थी।