कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। सरौनी मुख्य सड़क पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार दास को हथियार का भय दिखाकर बाइक छीनने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश बाइक छीनने में असफल रहे। वहीं इस मामले की सूचना तत्काल पूर्व पंसस ने बिहारीगंज थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी हासिल की। सड़क पर लगातार बढ़ती लूट की घटना पर ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग करते हुए थानाध्यक्ष को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है। पीड़ित अनिल दास ने बताया कि रविवार की देर संध्या अपने गांव पड़रिया से सरौनी जा रहे थे। इसी दौरान क¨टग स्थल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रोकने को कहा। बाइक धीरे करते ही एक युवक ने हथियार का भय दिखाकर बाइक से उतरने कहा। स्थिति को भांपते हुए बाइक से उतरने से पूर्व ही बड़ी तेजी से बाइक लेकर गांव की ओर भाग रहे थे। उसी समय दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक से इधर आ रहा था। भागते देखकर बाइक घुमाकर पीछा करने लगा। जैसे ही गांव पहुंचे कि बदमाश बाइक वापस कर भाग निकला। गांव पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष को मोबाइल पर सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस बदमाशों का पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर पुलिस वाहन को पीछा करते देख बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। बाइक को पुलिस के सहयोग से थाना लाया गया। उसी बाइक को छुड़ाने तीन बाइक से लगभग आधा दर्जन युवक थाना पहुंचे थे। जिसे हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष बीड़ी पंडित ने बताया कि अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्य में रहने की वजह से हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ नहीं किया जा सका है। पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आएगी। लगातार घटित हो रहीं लूट की घटना से बिहारीगंज-ग्वालपाड़ा पथ के आसपास गांव के लोग दहशत में है।