Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा :बिना परमिट के चल रहे 19 ऑटो जब्त, डेढ़ लाख का जुर्माना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 10, 2018

मधेपुरा :बिना परमिट के चल रहे 19 ऑटो जब्त, डेढ़ लाख का जुर्माना

@स्टालिन_अमर_अक्की #_कोशी क्षेत्रिये समाचार

प्रिंस/मधेपुरा। परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान की शुरुआत की गई। इस वाहन जांच अभियान से बिना कागजात के गाड़ी चला रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को चलाए गए जांच अभियान के दौरान बिना परमिट के चल ऑटो को जब्त किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम जिले के विभिन्न हिस्सों में टीम बनाकर वाहनों की जांच कर रही है। बुधवार को मठाही में चलाए गए जांच अभियान के दौरान 19 ऑटो को आवश्यक कागजात के अभाव में जब्त किया। जब्त किए गए ऑटो चालक के मालिकों से जुर्माना के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली गई। मोटर यान निरीक्षक निशांत कुमार ने बताया कि अब बिना परमिट के यात्री वाहन के परिचालन पर रोक के लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। बिना परमिट के यात्री वाहन चलाने वालों का वाहन जब्त किया जाएगा। एमवीआइ ने बताया कि यात्री वाहन के परिचालन में परमिट के साथ साथ वाहन के फिटनेस का प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य है। फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं रखने पर भी जुर्माना वसूला जाएगा।