Kosi Live-कोशी लाइव OMG 😭 बिहार में बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 15, 2026

OMG 😭 बिहार में बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल

किशनगंज में सड़क हादसा: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल

बिहार के किशनगंज जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक शिक्षक की मौत हो गई। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बंगाली चौक के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 45 वर्षीय शिक्षक साहेबलाल राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सबसे दुखद बात यह है कि साहेबलाल राय अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। उनकी बेटी की शादी 25 नवंबर को तय थी। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को अचानक मिली इस खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे शिक्षक

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान किशनगंज जिले के बनगामा निवासी साहेबलाल राय के रूप में हुई है। वे बहादुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलबाड़ी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

शनिवार रात करीब 8 बजे वे रिश्तेदारों और परिचितों के बीच अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाली चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर चली गई जान

दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहेबलाल राय गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल बहादुरगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

साहेबलाल राय की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में 25 नवंबर को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों के आने का इंतजार था, वहां अचानक मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक की असमय मौत से बनगामा गांव सहित दलबाड़ी और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। एक पिता अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण बांटकर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।