Kosi Live-कोशी लाइव OMG 😭 भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की मौत; 120 की रफ्तार में पोल से टकराकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी गाड़ी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 9, 2026

OMG 😭 भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की मौत; 120 की रफ्तार में पोल से टकराकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी गाड़ी

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की मौत; 120 की रफ्तार में पोल से टकराकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी गाड़ी

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह दोस्तों की कार के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आग बुझने के बाद कार के अंदर शवों की जगह सिर्फ कंकाल बचे थे। सभी छह युवक हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले थे और सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल दो टुकड़ों में टूट गया।

इसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची और पलट गई। पलटने के कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार छह युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब आग बुझने के बाद कार के दरवाजे तोड़े गए तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसमें सवार सभी छह युवकों के शव बुरी तरह जल गए थे। उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात अक्षय संजय महादिक के अनुसार, आग बुझने के बाद कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसके अंदर केवल जले हुए अवशेष बचे थे। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को हाईवे से हटवाया।

कार में सवार थे छह दोस्त, दो सगे भाइयों की भी मौत

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल (22), उसका सगा भाई अंकित (21), साहिल (22), अजय (22), अमन (19) और दूसरे अंकित (23) के रूप में हुई है। सभी युवक आपस में दोस्त थे और हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि चार युवक राखीगढ़ी गांव के रहने वाले थे, जबकि अमन और अजय पास के मोठ लुहारी गांव के निवासी थे। हादसे में दो सगे भाइयों की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कार के नंबर से हुई मृतकों की पहचान

हादसे के बाद कार और उसमें सवार लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। हालांकि, कार की नंबर प्लेट सुरक्षित बच गई थी। पुलिस ने नंबर HR 66D 6390 के आधार पर गाड़ी के मालिक प्रवीण की जानकारी निकाली।

कार मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि दो दिन पहले हिसार का रहने वाला साहिल कार लेकर गया था। साहिल उनका रिश्तेदार बताया गया। इसके बाद पुलिस ने साहिल के परिजनों से संपर्क किया।

परिजनों ने बताया कि साहिल अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद अन्य युवकों के परिवारों से संपर्क कर सभी मृतकों की पहचान की गई और उन्हें हादसे की सूचना दी गई।

दिवाली की रात अचानक बनाया था हरिद्वार जाने का प्लान

परिजनों के अनुसार, साहिल बुकिंग पर कार चलाने का काम करता था। दिवाली की रात दोस्तों के साथ अचानक हरिद्वार जाने का कार्यक्रम बना। इसके बाद सभी युवक रात करीब 12 बजे राखीगढ़ी से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

सभी युवक सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया गया कि मृतक अंकित एसी और फ्रिज की मरम्मत का काम करता था, जबकि राहुल गैस बिल्डिंग का काम करता था। परिवार के लोगों के अनुसार, राहुल और अंकित के पिता पिछले करीब दो वर्षों से बिस्तर पर हैं। दोनों बेटों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि कार पलटने के दौरान निकली चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

एक साथ छह युवकों की मौत से हिसार के उनके गांवों में मातम पसरा हुआ है। जिस यात्रा पर सभी दोस्त हरिद्वार में स्नान करने की उम्मीद लेकर निकले थे, वही यात्रा उनके जीवन की आखिरी यात्रा बन गई।

Kosi Live की रिपोर्ट

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();