Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:संत कारू बाबा मंदिर विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार; 2 पिस्टल, कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 6, 2026

SAHARSA:संत कारू बाबा मंदिर विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार; 2 पिस्टल, कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद

संत कारू बाबा मंदिर विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार; 2 पिस्टल, कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद

सहरसा से बड़ी खबर: महिषी थाना क्षेत्र स्थित संत कारू बाबा खिरहर मंदिर में न्यास समिति को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने 4 अक्टूबर को हिंसक रूप ले लिया। महंत और उनके समर्थकों तथा ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना 4 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे से 4:30 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके सहयोगियों की ओर से गोलीबारी किए जाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

इस मामले में घायल दिलखुश कुमार के फर्दबयान के आधार पर महिषी थाना कांड संख्या 244/2026, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

24 घंटे के अंदर 18 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त बताए जा रहे कुल 18 आरोपियों को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन खिरहर, बिरेन्द्र खिरहर, श्याम खिरहर, विपिन खिरहर, सरोज खिरहर, हरेराम खिरहर, छोटू कुमार, अजय पासवान, गुलाब पासवान, प्रकाश यादव, सुशील यादव, संजीव कुवर, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, राजकिशोर यादव, नितिश कुमार, भवेश यादव और राजेश यादव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध सहरसा के महिषी, बनमा ईटहरी, काशनगर और सलखुआ थाना क्षेत्रों के अलावा मधेपुरा, अररिया और खगड़िया जिलों से भी है।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो देशी पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा कारतूस के तीन अग्र भाग, एक खोखा और पांच मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

बरामदगी में शामिल सामान में 01 देशी कट्टा, 02 देशी पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, 03 कारतूस के अग्र भाग, 01 खोखा और 05 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी की। कार्रवाई में महिषी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रभाकर भारती के साथ महिषी थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मंदिर के न्यास समिति को लेकर चल रहे पुराने विवाद और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।