श्रद्धांजलि सभा में याद की गईं ललिता देवी, तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मधेपुरा से रामानंद कुमार की रिपोर्ट
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत लालू टोला जलुआर पंचायत के पिपराही गांव में ओम दीप नर्सिंग होम के संस्थापक ओम प्रकाश जी की माता स्वर्गीय ललिता देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर स्वर्गीय ललिता देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आरके यादव ने कहा कि स्वर्गीय ललिता देवी के आकस्मिक निधन से परिजन, शुभचिंतक और समाज के लोग मर्माहत हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ललिता देवी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक संबंधों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में श्वेत कमल उर्फ बोआ जी, आयुष नर्सिंग होम के डॉ. मनीष कुमार, शिवांश हॉस्पिटल के डॉ. राजेश कुमार, संस्थापक अश्वनी कुमार, संजीवनी नर्सिंग होम के डॉ. रफीक, डॉ. कुंदन सुमन, नारायण जी, अजय कुमार, डॉ. अमित कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।