सुपौल के शिक्षक नरेश कुमार निराला को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने पर भव्य अभिनंदन
छातापुर/पप्पू मेहता की रिपोर्ट आदर्श प्राथमिक विद्यालय, केवला में राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित शिक्षक, साहित्यप्रेमी एवं चर्चित कवि नरेश कुमार निराला के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं गणमान्य लोगों ने श्री निराला को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में पूरे सुपौल जिले से एकमात्र शिक्षक के रूप में नरेश कुमार निराला को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचार, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, साहित्यिक प्रतिभा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
बीईओ ने बताया शिक्षा जगत के लिए गौरव
समारोह में छातापुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नरेश कुमार निराला का राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होना पूरे क्षेत्र और शिक्षक समुदाय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री निराला ने शिक्षक के दायित्व को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपनी रचनात्मकता, साहित्यिक प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से शिक्षा को नई दिशा देने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि नरेश कुमार निराला की उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की पहचान और गौरव होते हैं।
प्रधानाध्यापक ने भी की सराहना
समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ मोहन कृष्ण की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने श्री निराला की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर बेहतर करने की सोच ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान तक पहुंचाया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक कुमार नीलोत्पल ने किया। उन्होंने अपने संचालन से कार्यक्रम को जीवंत एवं गरिमापूर्ण बनाए रखा। साथ ही श्री निराला के शैक्षणिक एवं साहित्यिक योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
शिक्षा और साहित्य का सुंदर समन्वय
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नरेश कुमार निराला की पहचान केवल एक शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि शिक्षा और साहित्य के सुंदर समन्वय के रूप में भी बनी है। उनका संवेदनशील व्यक्तित्व, रचनात्मक सोच, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें अन्य शिक्षकों से अलग पहचान देती है।
वक्ताओं ने कहा कि राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 उनके वर्षों के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का गौरवपूर्ण परिणाम है। यह सम्मान केवल श्री निराला की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और शिक्षक समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है।
शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने दी बधाई
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने श्री नरेश कुमार निराला को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर मो. रूहुल्लाह (HM), राजेश कुमार मुखिया (पूर्व CRCC), अजय कुमार, ब्रजनारायण कुमार (पूर्व HM), प्रदीप कुमार (पूर्व BRP), मणिबोध सिंह (HM), अरविन्द यादव, संजय संतोषी (HM), महेश कुसियैत, दीपक झा (HM), महामाया प्रसाद, अमित कुमार (पूर्व HM), संतोष कुमार, रामचंद्र यादव (HM), अरुण कुमार मेहता (पूर्व HM), मो. अमजद अहमद (HM), रूपेश कुमार (HM), सुरेंद्र पासवान, धीरज कुमार (HM), रोशन कुमार (HM), शिव कुमार साह, आशीष कुमार सोनू, निरंजन कुमार (HM), विनोद कुमार, प्रशांत कुमार, सूरज कुमार, नरेश कुमार मंडल (HM), दिलीप सिंह, रजकिशोर यादव, नीतू कुमारी, फूल कुमारी, मोनिका कुमारी, पियूष कुमार, देवीलाल सिंह (पूर्व HM), पूर्व मुखिया सत्यनारायण गोईत, मो. अरबाज आलम, बैजनाथ कुमार, प्रवीण कुमार, कंचन कुमारी, सत्यनारायण मेहता, चंदन कुमार चंदन (पूर्व CRCC), मुखिया रंजन कुमार भारती, अध्यक्ष अमेरिका देवी एवं सचिव ललिता देवी सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 प्राप्त करने पर नरेश कुमार निराला को हार्दिक बधाई दी गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।