Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:12 ग्राम स्मैक बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 हजार रुपये - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2026

MADHEPURA:12 ग्राम स्मैक बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 हजार रुपये

उदाकिशुनगंज में 12 ग्राम स्मैक बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नशामुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 हजार रुपये

मधेपुरा/उदाकिशुनगंज। नशामुक्त कोशी अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के तीनटेंगा वार्ड नंबर-12 में छापेमारी कर 12 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र सहरसा द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देश पर की गई। छापेमारी का नेतृत्व उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया।

घर की तलाशी में छज्जे से मिला स्मैक

पुलिस को 12 सितंबर 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि तीनटेंगा वार्ड नंबर-12 में मादक पदार्थ का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिलखुश कुमार, पिता रबेन यादव के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान घर की छत के उत्तर दिशा स्थित छज्जे पर सफेद रंग के प्लास्टिक के अंदर छोटी-छोटी पुड़िया में रखा मादक पदार्थ जैसा पदार्थ बरामद हुआ। सभी पुड़ियों को प्लास्टिक सहित तौलने पर कुल वजन 12 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद पदार्थ को स्मैक बताया है।

60 हजार रुपये बताई गई कीमत

पुलिस के मुताबिक बरामद 12 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है। मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान दिलखुश कुमार (20 वर्ष), पिता रबेन यादव, निवासी तीनटेंगा वार्ड नंबर-12, थाना उदाकिशुनगंज, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले को लेकर उदाकिशुनगंज थाना में कांड संख्या 272/2026, दिनांक 12 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8(C)/21(b) एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वहीं, मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी दल में पु.नि.-सह-थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पु.अ.नि. संतोष कुमार सिंह, पु.अ.नि. अरुण कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।