सहरसा में सदर थाना कांड संख्या-273/2026 से जुड़े चर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सदर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त शिवम् त्रिवेदी के घर पहुंचकर न्यायालय से जारी इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया।
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में नामजद आरोपी शिवम् त्रिवेदी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उसके घर पर इश्तेहार का तामिला कराया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी पर कानूनी दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।
सहरसा पुलिस की ओर से यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की दिशा में की गई है।