Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:मंदिरों से घंटी चोरी मामले में 4 गिरफ्तार: चोरी की 3 बड़ी और 2 छोटी घंटियां बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 14, 2026

SAHARSA:मंदिरों से घंटी चोरी मामले में 4 गिरफ्तार: चोरी की 3 बड़ी और 2 छोटी घंटियां बरामद

सोनवर्षाराज में मंदिरों से घंटी चोरी मामले में 4 गिरफ्तार: चोरी की 3 बड़ी और 2 छोटी घंटियां बरामद, आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी भी पकड़ा गया

सोनवर्षाराज (सहरसा)। सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने मंदिरों से घंटी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिरों से चोरी की गई तीन बड़ी और दो छोटी घंटियां भी बरामद की हैं।

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मंदिरों से घंटी चोरी के मामले में लगमा गांव निवासी मनचित झा, मो. अनवर और शहनवाज आलम को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मंदिरों से घंटी चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की घंटियां बरामद कर जब्त कर ली हैं।

आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी भी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दीपक खजुराहा वार्ड नंबर 5 निवासी मुकेश कुमार मिस्त्री का पुत्र बताया गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मंदिरों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं और इन मामलों से जुड़े संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।