Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा, मंदिर में सामान बिखेरा; चिलम-खैनी बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 19, 2026

BIHAR:बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा, मंदिर में सामान बिखेरा; चिलम-खैनी बरामद

बांका में बजरंगबली की प्रतिमा का हाथ तोड़ा, मंदिर में सामान बिखेरा; चिलम-खैनी बरामद

बेलहर (बांका)। बेलहर थाना क्षेत्र की धौरी पंचायत के चौरा गांव में शुक्रवार रात मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया और पूजा सामग्री समेत अन्य सामान को इधर-उधर बिखेर दिया।

शनिवार सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

घटनास्थल से चिलम और खैनी बरामद

ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर से चिलम, माचिस और खैनी के पाउच मिले हैं। इसके आधार पर ग्रामीणों ने नशेड़ियों या असामाजिक तत्वों पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। हालांकि, घटना के पीछे कौन लोग हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();