Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्णिया में घर से देशी रायफल बरामद, एक गिरफ्तार: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 23, 2026

BIHAR:पूर्णिया में घर से देशी रायफल बरामद, एक गिरफ्तार: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

पूर्णिया में घर से देशी रायफल बरामद, एक गिरफ्तार: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

पूर्णिया। जानकीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से एक देशी रायफल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरिया तिनकोनवा निवासी शंकर ऋषि, पिता मलयोगी ऋषि के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि सहरिया तिनकोनवा गांव में शंकर ऋषि के घर अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पूर्णिया एसपी के निर्देश पर डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में जानकीनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष आलोक राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर शंकर ऋषि के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान मिली देशी रायफल

घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी रायफल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शंकर ऋषि को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी शैलेश प्रीतम के अनुसार, आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में हथियार अवैध पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज

मामले को लेकर जानकीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद रायफल आरोपी के पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने या इसकी तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।