Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक चोरी: घर के गेट के सामने से ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात; 3 दिन बाद भी सुराग नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 6, 2026

BIHAR:दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक चोरी: घर के गेट के सामने से ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात; 3 दिन बाद भी सुराग नहीं

कटिहार में दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक चोरी: घर के गेट के सामने से ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात; 3 दिन बाद भी सुराग नहीं

कटिहार: जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सहायक थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की बाइक दिनदहाड़े उनके घर के मुख्य गेट के सामने से चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस चोर का पता नहीं लगा सकी है।

पीड़ित शिक्षक की पहचान 43 वर्षीय सुजाकांत पाठक के रूप में हुई है। वह कृष्णा नगर मोहल्ला, टीवी सेंटर के पास वार्ड नंबर-1 के रहने वाले हैं। शिक्षक के अनुसार, 4 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी।

9 मिनट बाद बाइक लेकर फरार हुआ युवक

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि करीब 1:09 बजे एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर फरार हो गया। फुटेज में युवक काली पैंट, नीली शर्ट और सैंडल पहने नजर आ रहा है।

चोरी हुई बाइक लाल रंग की हीरो ग्लैमर, 2018 मॉडल की है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 39 Z 3627 है।

शाम को थाने में दी शिकायत

बाइक चोरी होने के बाद शिक्षक ने उसी दिन शाम करीब 7 बजे सहायक थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा सकी है।

दिनदहाड़े चोरी से लोगों में नाराजगी

घर के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

CCTV के आधार पर चोर की तलाश

सहायक थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।