Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2026

BIHAR:हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार

कैमूर में 5310 लीटर विदेशी शराब जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तार

कैमूर। यूपी-बिहार सीमा पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5310 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब एक कंटेनर ट्रक में छिपाकर बिहार लाई जा रही थी। कार्रवाई मोहनिया समेकित जांच चौकी पर की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार, शराब 592 पेटियों में रखी गई थी। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 75 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

चंडीगढ़ से सुपौल भेजी जा रही थी शराब

चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई 592 पेटियों से 5310 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराब चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे सुपौल पहुंचाया जाना था।

चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच

उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से ट्रक चालक अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और उत्पाद विभाग अब शराब तस्करी से जुड़े मुख्य तस्करों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं। गिरफ्तार चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोशी लाइव | कैमूर