पुण्यतिथि पर याद किए गए श्रीकांत लाभ, दी गई श्रद्धांजलि
मधेपुरा/घैलाढ़: घैलाढ़ प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ की ओर से रतनपुरा गांव में डीलर धर्मेंद्र कुमार के दरवाजे पर श्रीकांत लाभ की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता घैलाढ़ जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल ने की।
कार्यक्रम का संचालन संघ की सचिव डेजी कुमारी ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत श्रीकांत लाभ की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि समकालीन जवाबदेही के सदस्य धर्मेंद्र कुमार के अलावा रामेश्वर यादव, अनिरुद्ध यादव, सीता देवी, हरि पासवान, दिनेश दिवाकर, राज कुमार, ललन मंडल, कुमारी सपना, श्याम सुंदर कुमार, विद्या शंकर बिहारी सहित जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रीकांत लाभ के सामाजिक योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके कार्य और विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। सभी ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।