Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA: 😱 OMG मधेपुरा में 60 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की मासूम से किया दु/ष्कर्म, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 1, 2026

MADHEPURA: 😱 OMG मधेपुरा में 60 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की मासूम से किया दु/ष्कर्म, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पीड़िता की मां के अनुसार, 28 जुलाई को गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रह्म मेहता बच्ची को मिर्च तोड़ने के बहाने घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

परिजनों का कहना है कि बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शुरुआत में गांव स्तर पर पंचायत के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनने पर 31 जुलाई को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और उसका इलाज जारी है। मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आगे की जांच की जा रही है।