Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:बिहारीगंज में कोढ़ा गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटी गई 3लाख रुपए में से ₹2.37 लाख बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 1, 2026

MADHEPURA NEWS:बिहारीगंज में कोढ़ा गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटी गई 3लाख रुपए में से ₹2.37 लाख बरामद

बिहारीगंज में कोढ़ा गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के ₹2.37 लाख बरामद

मधेपुरा: बिहारीगंज थाना पुलिस ने कुख्यात कोढ़ा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की ₹2.37 लाख नकद राशि बरामद की है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को बिहारीगंज के शास्त्री चौक पर दिनदहाड़े बबलू कुमार की बाइक की डिक्की से ₹3 लाख चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से नकदी निकालकर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

जांच के दौरान इस घटना में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता सामने आई। यह गिरोह बैंक से बड़ी राशि निकालने वाले लोगों की रेकी कर मौका मिलते ही बाइक की डिक्की या अन्य तरीके से नकदी उड़ा लेता है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिहारीगंज पुलिस की विशेष टीम ने गैंग के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चोरी की ₹2,37,000 नकद राशि बरामद कर ली गई।

हालांकि, वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की तकनीकी और स्थानीय टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।