Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/पस्तपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर देसी शराब के साथ मधेपुरा जिला का तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 12, 2026

SAHARSA/पस्तपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर देसी शराब के साथ मधेपुरा जिला का तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

हेडलाइन:

पस्तपार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सहरसा (पतरघट)सनातन कुमार की रिपोर्ट:

सहरसा जिले के पस्तपार थाना पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर देसी शराब बरामद की है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र निवासी रामनारायण यादव के पुत्र लड्डू कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विजय कुमार पासवान ने बताया कि उपनिरीक्षक निर्मल गौड़ पुलिस बल के साथ लहौना से पामा की ओर नियमित गश्त पर निकले थे।

इसी दौरान पामा की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर अचानक भागने लगा। पुलिस टीम को शक होने पर उसका पीछा किया गया और पामा गांव में उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से ढाई-ढाई लीटर की चार पोटलियों में कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड्डू कुमार पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।