Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:घैलाढ़ में पूजा कुमारी ने संभाला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार, शिक्षा व्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 21, 2026

MADHEPURA:घैलाढ़ में पूजा कुमारी ने संभाला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार, शिक्षा व्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प

हेडलाइन:

घैलाढ़ में पूजा कुमारी ने संभाला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार, शिक्षा व्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प

मधेपुरा | कोशी लाइव | पप्पू मेहता की रिपोर्ट

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूजा कुमारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ नवलकिशोर सिंह ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा।

प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी बीईओ पूजा कुमारी ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालयों की समस्याओं और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

इस अवसर पर बीडीओ अविनाश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य तरुण राम, कृषि समन्वयक आशीष कुमार, एग्रीकल्चर एडवाइजर राजेश कुमार 'पप्पू', प्रधानाध्यापक राहुल कुमार, चंदन कुमार, बीआरसी कर्मी, शिक्षक धीरेंद्र कुमार, ऑपरेटर सुमित कुमार सहित कई शिक्षक एवं हेडमास्टर उपस्थित रहे।

प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान बीआरसी कर्मियों ने पूर्व एवं वर्तमान प्रभारी बीईओ के साथ-साथ बीडीओ अविनाश कुमार को डायरी-कलम भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।