Kosi Live-कोशी लाइव Begusarai News: गोलियों से गूंज उठा बेगूसराय, RJD नेता को मारी तीन गोलियां, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 13, 2026

Begusarai News: गोलियों से गूंज उठा बेगूसराय, RJD नेता को मारी तीन गोलियां, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रविवार रात आरजेडी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य सिकंदर अली को अपराधियों ने गोली मार दी. इस हमले में उन्हें तीन गोलियां लगी हैं.उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक स्थित फल मंडी के पास की है.

सिकंदर अली वर्तमान में राजद नगर परिषद (बरौनी) के अध्यक्ष भी हैं. बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह रात करीब आठ बजे सिंधिया चौक स्थित फल मंडी में बाजार करने पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने के बाद सिकंदर अली सड़क पर ही गिर पड़े.सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. हालांकि, देर रात तक यह साफ नहीं हो सका कि हमलावर कौन थे और वारदात के पीछे उनकी क्या मंशा थी.राजद नेताओं में आक्रोश
घटना के बाद आरजेडी नेताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश है. पार्टी नेताओं ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.