Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2026

सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में

सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में

सहरसा: सहरसा सदर थाना पुलिस ने शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 4 नाबालिग लड़कियों, 10 बालिग महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, इसी इलाके में लगभग एक माह पहले भी छापेमारी कर कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था और देह व्यापार से जुड़े कई ठिकानों को सील किया गया था। आरोप है कि बाद में सील तोड़कर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू कर दी गईं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। नाबालिगों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है।

साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि मामले की बिंदुवार जांच की जा रही है। पहले सील किए गए भवनों के दोबारा इस्तेमाल की भी जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।