Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:पूर्णिया में अनोखी शादी, पति का घर छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2026

PURNEA:पूर्णिया में अनोखी शादी, पति का घर छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी

पूर्णिया के कसबा में अनोखी शादी, पति का घर छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी
कसबा प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति का घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची एक विवाहिता की सामाजिक पहल पर प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ, जिसके बाद युवती की विदाई भी कराई गई।
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर बुलाई गई पंचायत
जानकारी के अनुसार, मोहनी पंचायत के पैनला बाड़ी निवासी विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंचायत स्तर पर हस्तक्षेप किया गया।
इसके बाद दोनों परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच कई घंटों तक बातचीत चली, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
सामाजिक सहमति से संपन्न हुआ विवाह
श्याम सुंदर उरांव, शशि मोहन यादव, गोपाल यादव, बिंदेश्वरी उरांव, रवि राज और मो. आमिर की पहल पर दोनों पक्षों को समझाया गया।
सहमति बनने के बाद शुक्रवार दोपहर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद सामाजिक स्तर पर युवती की विदाई भी धूमधाम से कराई गई।
प्रशासन की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
पूरे घटनाक्रम के दौरान ज्ञान रंजन और मधु कुमारी भी मौजूद रहीं। प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।