Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:रौशन आनंद के भाई की मौत पर नेपाल पुलिस का बड़ा खुलासा, इस दवा का सेवन करता था प्रिंस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 14, 2026

NEWS DESK:रौशन आनंद के भाई की मौत पर नेपाल पुलिस का बड़ा खुलासा, इस दवा का सेवन करता था प्रिंस

टना: खान सर कोचिंग विवाद से चर्चा में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. उनके भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले बड़ी खबर यह आ रही है कि नेपाल पुलिस के मुताबिक प्रिंस एपिलेप्सी की दवा का सेवन करता था.

नेपाल पुलिस ने प्रिंस के कमरे से एपिलेप्सी की दवा बरामद की है. पुलिस ने प्रिंस के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर उनका बयान भी लिया है.

प्रिंस के दोस्त अंकित कुमार और रौशन कुमार दोनों दोस्त ने अपने बयान में कहा कि प्रिंस को पहले से बीमारी थी और वह मानसिक बीमारी की दवा खाता था. उन्होंने अपने बयान में कहा कि घटना की रात भी प्रिंस दवा खाकर सो गया था. दोनों दोस्त जब घूमकर रात में होटल पहुंचे तब प्रिंस की तबीयत खराब होने के बारे में उन्हें पता चला. तत्काल एंबुलेस बुलाकर प्रिंस को हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान ही प्रिंस की मौत हो गई.

इधर प्रिंस के परिजन उसे किसी भी तरह की बीमारी होने से इनकार कर रहे हैं. प्रिंस के परिजनों का कहना है कि उसकी मौत किसी बीमारी से नहीं हुई है. परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ 3 जून से ही नेपाल में रह रहा था. वह वहां अलग-अलग होटलों में दोस्तों के साथ रहता था. दोस्त अंकित और रौशन के बयान के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस यादव कुछ अन्य युवकों के साथ होटल में ठहरे हुए थे जो भारत-नेपाल सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मौके पर मौजूद करीब छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. हालांकि, मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका. सूत्रों के मुताबिक, नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में प्रिंस यादव संदिग्ध हालात में मौत हुई है.