दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पत्रकार रामानंद कुमार ने किया उद्घाटन
घैलाढ़ (मधेपुरा)। प्रखंड के पिपराही मैदान में आयोजित दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में खोजरी और वासुदेवा क्रिकेट टीम आमने-सामने हुईं।
इस अवसर पर पत्रकार रामानंद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका उत्साहवर्धन होता है।
उन्होंने कहा कि खेल हमेशा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और खिलाड़ियों के बीच आकर उन्हें विशेष खुशी का अनुभव होता है। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार करते रहने की अपील की।
मौके पर साई नर्सिंग होम के संस्थापक सह चिकित्सक डॉ. प्रिंस प्रतोष, राजेश यादव, भरत कुमार, सचिन यादव, सूर्य नंदन कुमार, सूरज कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।