अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
इस घटना ने भारत और नेपाल दोनों देशों में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। विशेष रूप से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के बीच इस खबर को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां भी सार्वजनिक की जाएंगी।
खान सर मामले में इन पर भी थी FIR
नेपाल पुलिस के सूत्र के अनुसार, मृतक प्रिंस के भाई ज्ञान बिंदु के संचालक थे। खान सर के साथ विवाद मामले में इन पर भी FIR कर दिया गया था। रौशन आनंद के परिवार के लोगों को नेपाल बुलाया गया है, प्रिंस के साथ पांच लोग थे जिनमें तीन नेपाली और दो इंडियन थे।
हिरासत में लिए गए 5 लोगों में 2 इंडियन
विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में प्रिंस को लाया गया था, पोस्टमार्टम हो चुका है। नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रिंस यहां शुभ होटल में ठहरे हुए थे, इससे पहले भी यहां प्रिंस का आना रहा है। नेपाल पुलिस उनके साथ मौजूद पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। जो दो इंडियन साथ थे, वे प्रिंस के रिश्तेदार ही हैं। जो यहां विराटनगर में ही रहते थे। इससे पहले भी प्रिंस का यहां आना जाना रहा है।
वायरल हुआ एक ऑडियो
नेपाल के मोरांग जिले के एसपी से नेपाल के स्थानीय पत्रकार की फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। एसपी का नाम कबित खटवल है। इस बातचीत में रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव के बारे में दोनों के बीच बातचीत हो रही है।
लगातार खबर को अपडेट किया जा रहा है.... कोशी लाइव के साथ बने रहें।