Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा के शुभम बने BPSC अधिकारी, 831वीं रैंक के साथ ADTO पद पर चयनित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 21, 2026

सहरसा के शुभम बने BPSC अधिकारी, 831वीं रैंक के साथ ADTO पद पर चयनित

सहरसा के शुभम बने BPSC अधिकारी, 831वीं रैंक के साथ ADTO पद पर चयनित

सहरसा जिले के सुहथ पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर चकला गांव के शुभम कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 831वीं रैंक प्राप्त कर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) पद पर चयन हासिल किया है।

शुभम के पिता सुरेश कुमार साह एक साधारण किसान होने के साथ-साथ आटा चक्की का संचालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की। वर्ष 2016 में गजाधर साहू उच्च विद्यालय, सौर बाजार से मैट्रिक उत्तीर्ण किया। इसके बाद वर्ष 2018 में से विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

वर्ष 2021 में से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनकी पीएचडी का शोध विषय “मैथिली लोकगाथा गीत भगैत: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” रहा।

शुभम की सफलता में उनके बड़े भाई अभिषेक कुमार का भी अहम योगदान रहा। अभिषेक दो वर्ष पहले BPSC उत्तीर्ण कर 10+2 शिक्षक बने थे और उन्होंने शुभम की पढ़ाई में हर संभव सहयोग किया।

UPSC की तैयारी के दौरान ही शुभम ने अपने पहले प्रयास में BPSC परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अपनी सफलता का श्रेय शुभम ने माता-पिता, स्वर्गीय उमेश सर, शिक्षक नागेंद्र कुमार तथा पूर्व BDO व वर्तमान विधायक डॉ. गौतम कृष्ण के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।