हेडलाइन:
आय से अधिक संपत्ति मामले में सुरसंड BDO निलंबित: 80 लाख की अवैध संपत्ति मिली, निगरानी जांच के बाद कार्रवाई
सबहेड:
7 मार्च को 5 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी, आय से 60% अधिक संपत्ति मिलने पर सरकार का बड़ा एक्शन
सीतामढ़ी में आय से अधिक संपत्ति मामले में कृष्णनंदन राम पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुरसंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णनंदन राम को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
जांच में बीडीओ के पास लगभग 80 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई। निगरानी विभाग ने 7 मार्च 2026 को उनसे जुड़े 5 ठिकानों—सरकारी आवास, कार्यालय, मोतिहारी, पटना और पैतृक आवास—पर एक साथ छापेमारी की थी।
छापेमारी में बैंक खातों, जमीन-जायदाद, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे। प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति ज्ञात आय स्रोतों से करीब 60 प्रतिशत अधिक पाई गई। फिलहाल निलंबन अवधि में बीडीओ का मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया