सीवान में ट्रैक्टर हादसे के बाद बवाल: पुलिस पर पथराव और मारपीट, दारोगा-सिपाही घायल
बिहार के जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हो गया। दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक राहगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और स्थिति हिंसक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गया से बालू लदा ट्रैक्टर गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान डायल-112 पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।
भागने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा दुकान में जा घुसा। दुकान में बैठे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यदि पुलिस ट्रैक्टर को सुरक्षित तरीके से रोकती या समय रहते उसकी चाबी निकाल लेती, तो यह हादसा नहीं होता और एक निर्दोष व्यक्ति की जान बच सकती थी।
पुलिस टीम पर हमला, वाहन में तोड़फोड़
सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया, पथराव किया और पुलिस वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी पलटने की भी कोशिश की।
एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
हंगामे के दौरान एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और दो सिपाही घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल रेफर
हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। घायल पुलिसकर्मियों को पहले दरौली के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
SP ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही , एसडीपीओ सदर-1 और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल जवानों का हालचाल जाना और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन Kumar झा ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।