Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:प्रेमिका की बारात रुकवाई, अब शादी से इनकार; गर्लफ्रेंड संग निजी तस्वीरें वायरल कर प्रेमी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2026

BIHAR:प्रेमिका की बारात रुकवाई, अब शादी से इनकार; गर्लफ्रेंड संग निजी तस्वीरें वायरल कर प्रेमी गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण में हाई-वोल्टेज लव स्टोरी, शादी तुड़वाने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इनकार

पश्चिम चंपारण से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वा दी और बाद में खुद उससे शादी करने से इनकार कर दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

आरोप है कि आलोक कुमार ने अपनी प्रेमिका की निजी तस्वीरें और आपत्तिजनक सामग्री लड़की के होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दीं। तस्वीरें देखते ही लड़के वालों ने नाराज होकर शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं, सगाई में दिए गए नकद रुपये और उपहार भी लड़की पक्ष को लौटा दिए।

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 29 जून को तय थी और घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन प्रेमी नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करे। शादी की खबर मिलते ही उसने कथित तौर पर रिश्ता तुड़वाने की साजिश रच डाली।

शादी टूटने के बाद भी प्रेमी मुकरा

शादी टूटने के बाद युवती ने फैसला किया कि अब वह अपने प्रेमी आलोक कुमार से ही शादी करेगी। इसको लेकर तीन दिनों तक पंचायत चली, लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

मामले को सुलझाने के लिए आरोपी के पिता ने पंचायत में एक लाख रुपये देकर समझौते का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती के परिवार ने इसे ठुकरा दिया।

युवती का कहना है कि उसकी इज्जत और रिश्ता दोनों खराब हुए हैं, इसलिए अब वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती है।

Police ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामला बढ़ने के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपी के परिवार को भी समझाने की कोशिश की जा रही है।