Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; पंचायत ने कराई शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 19, 2026

BIHAR:आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; पंचायत ने कराई शादी

हेडलाइन:
आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; पंचायत ने कराई शादी

गया: बिहार के गया जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया, जहां आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पंचायत बुलाकर दोनों की शादी करा दी। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे युवती के घर में जाते देख लिया। शक होने पर ग्रामीणों ने युवक को रोक लिया और गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और एक ही जाति से संबंध रखते हैं। साथ ही यह भी पता चला कि दोनों पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध में थे।

ग्रामीणों ने आपसी सहमति और दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद युवक के परिजनों को बुलाया गया और रात में ही पंडित तथा विवाह की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

बताया जाता है कि प्रेमी सचिन टनकुप्पा प्रखंड के मोरहर गांव का निवासी है, जबकि युवती गन्नी पिपरा गांव की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आए। दोनों परिवारों ने भी पंचायत के फैसले पर सहमति जताई।

घटना की सूचना मिलने पर फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के विवाह की जानकारी दी। दोनों पक्षों और परिजनों की सहमति मिलने के बाद पुलिस वापस लौट गई।