पटना/नेपाल। नेपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक एवं ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ@त होने की खबर है। इस घटना के बाद शिक्षा जगत और सोशल मीडिया में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौ@त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रिंस यादव के साथ होटल में मौजूद अन्य युवकों को भी नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सामान्य मौ@त है, हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश।
फिलहाल मौ@त के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। नेपाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इसी वजह से पुलिस मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में चर्चित खान कोचिंग प्रकरण के बाद प्रिंस यादव का नाम भी चर्चा में आया था। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद वे फरार चल रहे थे। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी भी एजेंसी या पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे, पत्थरबाजी और विवाद के बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का नाम भी सुर्खियों में आया था। खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद को लेकर शिक्षा जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी बहस देखने को मिली थी।
अब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ@त ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर प्रिंस यादव की मौ@त किन परिस्थितियों में हुई।