बेगूसराय के शिवा ने बांग्लादेश में लहराया तिरंगा, मेंस IHF ट्रॉफी में भारत को दिलाया गोल्ड
बेगूसराय: ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए का नाम रोशन किया है। के रहने वाले शिवा कुमार का चयन मेंस के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ था, जहां टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
में 10 से 14 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शिवा की इस उपलब्धि से न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है।
शिवा कुमार की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा है। उन्होंने हैंडबॉल की शुरुआत अपने गांव के मैदान से की थी। स्थानीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका चयन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ, जहां उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं।
इसके बाद शिवा ने (SAI) का ट्रायल पास किया और प्रशिक्षण केंद्र में चयनित हुए। लगातार कठिन अभ्यास और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने लगातार तीसरी बार भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।
कुंदन कुमार ने दी बधाई
शिवा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भावुक नजर आए। वहीं के पदाधिकारियों और खेल महासंघ ने उन्हें बधाई दी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने भी शिवा को शुभकामनाएं दीं।
बांग्लादेश की धरती पर तिरंगा फहराने के बाद अब शिवा अपने गृह जिला लौट रहे हैं। उनके स्वागत के लिए की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिले में पहुंचते ही उनका नागरिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया जाएगा।
शिवा कुमार की यह सफलता बेगूसराय समेत पूरे बिहार के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।