Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 11, 2026

BIHAR:शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद

जोकीहाट में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद

अररिया/जोकीहाट: जोकीहाट थाना पुलिस ने बुधवार शाम गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 510 लीटर विदेशी शराब से लदी एक कार को जब्त किया है। कार्रवाई नेशनल हाईवे-327 ई स्थित काकन टोल प्लाजा के समीप की गई। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान काले रंग की एक संदिग्ध कार पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से अररिया की ओर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया।

पुलिस की पीछा करने की कार्रवाई के दौरान चालक काकन टोल प्लाजा के पास कार खड़ी कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार संख्या बीआर 11 बीएम 1347 की तलाशी ली, जिसमें से कुल 510 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही वाहन के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।