Kosi Live-कोशी लाइव Supaul News: स्मैक पीने से मना करने पर युवक को मारी गोली, हाथ में फंसी गोली लेकर अस्पताल में भर्ती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2026

Supaul News: स्मैक पीने से मना करने पर युवक को मारी गोली, हाथ में फंसी गोली लेकर अस्पताल में भर्ती

Supaul News: स्मैक पीने से मना करने पर युवक को मारी गोली, हाथ में फंसी गोली लेकर अस्पताल में भर्ती
सुपौल : जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया पूरब पुनर्वास में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ की बांह में फंसी हुई बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घायल युवक की पहचान शिवपुरी पंचायत वार्ड संख्या-6 निवासी अधिवक्ता दिनेश यादव के करीब 22 वर्षीय पुत्र बलवंत कुमार यादव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया।
घायल बलवंत कुमार यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके घर पर 4 से 5 युवक पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान उसे गोली लग गई। उसने आरोप लगाया कि गोली चलाने वाले युवक किशनपुर थाना क्षेत्र के झखराही और अंदौली गांव के रहने वाले हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ युवक स्मैक पी रहे थे। बलवंत ने उन्हें नशा करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल युवक दर्द से तड़पने लगा।
सीएचसी किशनपुर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर स्मिता मदेशिया ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हाथ की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गोली अंदर फंसी हुई है। एक्स-रे जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।