Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, भोजपुरी सिंगर चुन्नू लाल यादव गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2026

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, भोजपुरी सिंगर चुन्नू लाल यादव गिरफ्तार

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, भोजपुरी सिंगर चुन्नू लाल यादव गिरफ्तार
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक भोजपुरी सिंगर को भारी पड़ गया। पुलिस ने मुख्यमंत्री को गाली देने और उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में भोजपुरी गायक चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है। मंगलवार (26 मई) को सोशल मीडिया पर मगध क्षेत्र के चर्चित सिंगर और गीतकार चुन्नू लाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री की गरिमा और छवि को धूमिल करने के आरोप में पटना साइबर थाने की पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और जहानाबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसके पैतृक गांव श्रीपुर में छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की गई थी। इसे मुख्यमंत्री की गरिमा के साथ खिलवाड़ और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास माना गया। उन्होंने कहा कि पटना साइबर थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।