Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:शरीर में छिपाकर ला जा रहे 39.3 लीटर शराब जब्त, बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2026

SUPAUL:शरीर में छिपाकर ला जा रहे 39.3 लीटर शराब जब्त, बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

वीरपुर में 39.3 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

वीरपुर/सुपौल | कोशी लाइव की रिपोर्ट : रतनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पंचायत भवन के समीप एनएच-131 पर 39.3 लीटर नेपाली देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार और 28 वर्षीय ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को देख भागने लगे तस्कर

रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस टीम दिवा गश्ती पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक के जरिए नेपाल से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को अलर्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही चिन्हित बाइक पुलिस को दिखाई दी, बाइक सवार पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को बाइक समेत पकड़ लिया।

बाइक की डिक्की और शरीर से बरामद हुई शराब

पुलिस द्वारा बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से नेपाली देशी शराब बरामद की गई। वहीं दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उनके शरीर से नेपाली विदेशी शराब भी बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 39.3 लीटर नेपाली शराब, बाइक और दोनों आरोपियों को जब्त कर थाना लाया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।