वाहन चेकिंग के दौरान युवक के पास से कट्टा बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
सिंहेश्वर: थाना क्षेत्र अंतर्गत गहुमनी गांव में पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के दौरान एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसआई जयनंदन पुलिस बल के साथ गहुमनी वार्ड संख्या सात स्थित मस्जिद के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस को देख भागने लगा युवक
संदेह होने पर पुलिस बल की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गहुमनी वार्ड संख्या छह निवासी दिनेश मल्लिक के पुत्र पिन्टु कुमार के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।