Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:सहरसा में बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2026

SAHARSA NEWS:सहरसा में बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सहरसा में बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सहरसा | कोशी लाइव रिपोर्ट

जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार चार लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सौरबाजार पुलिस द्वारा कांप बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गश्ती टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी में मिला कट्टा और कारतूस

तलाशी के दौरान वाहन से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी चारों युवक नशे की हालत में थे।

सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

बरामदगी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार लोगों में कांप वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद यादव के पुत्र अनुज कुमार, सुहथ टेमा टोला निवासी दिनेश यादव के पुत्र अवधेश कुमार, कमलेश्वरी यादव के पुत्र मंटून कुमार और सरोजा गांव निवासी छट्ठू राय के पुत्र उपेंद्र राय शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।