Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में चोरी कांड का खुलासा: 23 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी व नकदी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2026

पूर्णिया में चोरी कांड का खुलासा: 23 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी व नकदी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया में चोरी कांड का खुलासा: 23 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी व नकदी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया | रिपोर्ट

बायसी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की गई कीमती सामान बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बरामद सामान

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 23 ग्राम सोना, 3.5 किलोग्राम चांदी के जेवर, नकद 6,000 रुपए एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्तों में—

  1. मो. दिलखुश आलम (उम्र 21 वर्ष), पिता- मो. शाहिद आलम, निवासी- हरेरामपुर
  2. नासिर (उम्र 21 वर्ष), पिता- सिकंदर आलम
  3. मो. दानिस (उम्र 19 वर्ष), पिता- अब्दुल अजीज, दोनों निवासी- जनता हाट
  4. मो. शालिक रिजवी (उम्र 29 वर्ष), पिता- मो. नजाम, निवासी- कुम्हारवा

चारों आरोपी बायसी थाना क्षेत्र, जिला पूर्णिया के रहने वाले हैं।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।