Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:बच्चा चोर की अफवाह में खंभे से बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2026

PURNEA:बच्चा चोर की अफवाह में खंभे से बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत

कसबा (पूर्णिया)। बच्चा चोर की अफवाह ने एक सीधे साधे इंसान की जान ले ली। कसबा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात 36 वर्षीय व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी।

घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में हो गई।


पूरा मामला कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के फूलबड़िया कॉलोनी गांव की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फूलबड़िया कॉलोनी गांव के रखल मंडल ने बताया कि रविवार की रात उनका 3 वर्षीय पोता सूरज कुमार बरामदे में उनके साथ सोया हुआ था।


बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई शुरू


देर रात्रि तकरीबन 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके पोते सूरज को गोद में बैठा कर भागने लगा । इसी दौरान उनकी नींद खुल गई तो उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उस अज्ञात व्यक्ति के हाथ पैर को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई शुरू कर दी।

 


इसी बीच मोहनी पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा घटना की सूचना कसबा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कसबा सीएससी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत रविवार की अहले सुबह हो गई।


मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई पहचान


वहीं घटना के बाद कसबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फूलबड़िया कॉलोनी गांव के रखल मंडल व उनके पुत्र शंभू कुमार मंडल को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


घटना को लेकर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कसबा थाना में कई नामजद व दर्जनों अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।