मधेपुरा में गांजा तस्करी का खुलासा, पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड संख्या-05 में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजा जैसे पदार्थ, नकद राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 की संध्या में पुलिस अधीक्षक को तकनीकी एवं मानवीय सूचना प्राप्त हुई थी कि बिरेली बाजार निवासी बोकू राम अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर, मधेपुरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बोकू राम के घर से करीब 2.118 किलोग्राम गांजा जैसे पदार्थ, 11,190 रुपये नकद तथा एक सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया। मौके से पुलिस ने बोकू राम (45 वर्ष), पिता स्व. जामुन राम एवं बादल कुमार (20 वर्ष), पिता बोकू राम, दोनों निवासी बिरेली बाजार वार्ड संख्या-08 थाना भर्राही, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में भर्राही थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान
- 2.118 किलोग्राम गांजा जैसे पदार्थ
- 11,190 रुपये नकद
- सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बादल कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
- भर्राही थाना कांड संख्या 128/23
- दिनांक : 30.12.2023
- धारा : 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
- पुअनि सह थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भर्राही थाना
- पुअनि शिवनाथ यादव, भर्राही थाना
- सअनि संजीव कुमार, भर्राही थाना
- सअनि राम उदय कुमार, भर्राही थाना
- सशस्त्र बल, भर्राही थाना मधेपुरा