Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, सिंहेश्वर मंदिर में किया अभिषेक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 3, 2026

MADHEPURA:मधेपुरा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, सिंहेश्वर मंदिर में किया अभिषेक

मधेपुरा पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, सिंहेश्वरनाथ मंदिर में किया अभिषेक

सिंहेश्वर (मधेपुरा)   :
उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा, सौरेंद्र पाण्डेय, रितेश कुमार सहित अन्य न्यायमूर्तियों ने रविवार सुबह देवाधिदेव महादेव सिंहेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचकर बाबा सिंहेश्वरनाथ का लघु अभिषेक किया।

बताया गया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे न्यायमूर्ति मधेपुरा सर्किट हाउस से निकलकर सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी संजीव ठाकुर उर्फ मुन्ना बाबा, कन्हैया बाबा, कालू बाबा, साही बाबा और प्रभाष बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। लगभग 15 मिनट तक चले इस विशेष अनुष्ठान में आरती के बाद बाबा का अभिषेक सम्पन्न हुआ।

नए कोर्ट भवनों के उद्घाटन को पहुंचे मधेपुरा
मिली जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति मधेपुरा व्यवहार न्यायालय परिसर में नवनिर्मित 10 कोर्ट जी+5 भवन, दो ई-सेवा केंद्र तथा उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बने 10 कोर्ट जी+5 भवन के उद्घाटन के लिए जिले में पहुंचे हैं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह, एडीएम अरुण कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।