Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में बड़ा फैसला: 47 राजस्व अधिकारियों का निलंबन खत्म; सम्राट सरकार ने दी राहत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 3, 2026

बिहार में बड़ा फैसला: 47 राजस्व अधिकारियों का निलंबन खत्म; सम्राट सरकार ने दी राहत

पटना। सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार राजस्‍व सेवा के 47 अधिकारियों का निलंबन खत्‍म कर दिया है। सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण इन्‍हें निलंबित किया गया था। 


राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसका संकल्‍प जारी कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि 47 अंचल व राजस्‍व अधिकारी समेत समकक्ष स्‍तर के अधिकारी 9 मार्च को सामूह‍िक अवकाश पर चले गए थे।

30 अप्रैल को की काम पर लौटने की घोषणा

कार्यालय से अनुपस्‍थ‍ित रहने और राजस्‍व संबंधी कार्यों में गत‍िरोध की वजह से इन्‍हें निलंब‍ित कर दिया गया था। सभी का मुख्‍यालय प्रमंडलीय आयुक्‍त कार्यालय पूर्णिया कर दिया गया था।

30 अप्रैल को इन पदाधिकारियों ने बिना शर्त सामूहिक अवकाश से लौटने की घोषणा की। इसके बाद सभी को निलंबन मुक्‍त किया जाता है। इन्‍हें संबंध‍ित जिलों के समाहर्ता के समक्ष योगदान का निर्देश दिया गया है।

ये पदाधिकारी क‍िए गए निलंबन मुक्‍त

बेलदौर, खगड़‍िया के सीओ रहे अमित कुमार, खगड़‍िया सदर के पुनीत कौशल, बक्‍सर सदर सीओ राहुल कमार, बरियारपुर (बेगूसराय) सीओ नंदन कमार एवं बरारी (कट‍िहार) सीओ रहे मनीष कुमार निलंबन मुक्‍त किए गए हैं।

चांद (कैमूर) के अंचलाधिकारी रहे सतीश कुमार गुप्‍ता, झंझारपुर के प्रशांत कुमार झा, चौसा के उदयकांत मिश्र, टेटिया बंबर (मुंगेर) की अर्चना कुमारी, बोचहां (मुजफ्फरपुर) के विश्‍वजीत सिंह न‍िलंबन मुक्‍त किए गए हैं।

इसी तरह पोठिया (क‍िशनगंज) के मोहित राज, तरियानी (श‍िवहर) के कुमार रोहित, सिसवन (सिवान) के पंकज कुमार, पीरो (भोजपुर) के लखेंद्र कुमार एवं शाहकुंड (भागलपुर) की डॉ. हर्षा कोमल का नि‍लंबन खत्‍म किया गया है।

गोनाहा (पश्चिमी चंपारण) के व‍िवेक कुमार सिंह, पटना सदर के रजनीकांत, बाढ़ के नरेंद्र कुमार सिंह, घोड़ासहन के आनंद कुमार, श्रीनगर (पूर्णिया) की निक‍िता अग्रवाल, पूर्णिया पूर्व के संजीव कमार व नोखा के मधुसूदन कुमार काे निलंबन मुक्‍त किया गया है।

ये भी क‍िए गए निलंबन मुक्‍त

अधिकारी-निलंबन से पूर्व पदस्‍थापन

  • विश्‍वास आनंद-घाटकुसुंभा (शेखपुरा)
  • रंधीर रमण-विभूति‍पुर (समस्‍तीपुर)
  • डॉली कुमारी- डुमरा (सीतामढ़ी)
  • सतीश कुमार सिंह-इसुआपुर (सारण)
  • रश्मि प्र‍िया-राघोपुर (सुपौल)
  • रविकांत-लक्ष्‍मीपुर (जमुई)
  • रंजीत कुमार उपाध्‍याय-मखदुमपुर (जहानाबाद)
  • मोह‍ित सिन्‍हा-परवलपुर (नालंदा)
  • सुमन सौरभ-ह‍िसुआ (नालंदा)
  • जि‍तेंद्र पांडेय-अररिया
  • नजमुल हसन-जोकीहाट (अररिया)
  • प्रेम आनंद प्रसाद-सूर्यपुर (अरवल)
  • शैलेंद्र कुमार यादव-दाउदनगर (औरंगाबाद)
  • गजानंद मेहता-बेलागंज (गया)
  • राकेश आनंद-बड़हि‍या (लखीसराय)
  • अमलेश कुमार-एकमा (सारण)
  • सौरभ कुमार-दावथ (रोहतास)
  • पुष्‍कल कुमार-पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)
  • रजत कुमार वर्णवाल-गोपालगंज सदर
  • आयुष चंद्र दास-एकंगरसराय (नालंदा)
  • रामविकास सिंह-जहानाबाद
  • व‍िवेक कुमार मिश्र-मधुबनी
  • संजय कुमार-आरा सदर
  • सुधीर कुमार ओंकारा-मुख्‍यालय