Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:दिनदहाड़े लूट की कोशिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2026

MADHEPURA:दिनदहाड़े लूट की कोशिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार

बघरा मोड़ पर लूट की कोशिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार
पुरैनी (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर बघरा मोड़ के समीप लूट की घटना को अंजाम दे रहे तीन अपराधियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमरजीत कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी राहगीर से लूटपाट कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस का गश्ती वाहन मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे, लेकिन पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार बरामद हुआ।
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी को मकदमपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरा अपराधी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बेटे की शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे पीड़ित
पीड़ित की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बढौवा गांव निवासी कुंदन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने एक मित्र के साथ बेटे की शादी की खरीदारी करने कटिहार गए थे। वहां से लौटने के दौरान वे चौसा में अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे।
बताया गया कि चौसा से बेला में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा मोड़ के पास अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।