Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां में CNG से बकरी-खस्सी चोरी करते दो युवक पकड़ाए,आक्रोशित लोगों ने बांधकर की पिटाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 5, 2026

पूर्णियां में CNG से बकरी-खस्सी चोरी करते दो युवक पकड़ाए,आक्रोशित लोगों ने बांधकर की पिटाई

कसबा में बकरी-खस्सी चोरी करते दो युवक पकड़ाए

आक्रोशित लोगों ने बांधकर की पिटाई, जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सौंपा


पूर्णिया (कसबा): जिले के कसबा प्रखंड में इन दिनों बकरी व खस्सी चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 20 स्थित मदारघाट गोशाला पोखर का है, जहां चोरी करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीएनजी ऑटो से पहुंचे थे चोर

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सीएनजी ऑटो पर सवार होकर बकरी व खस्सी चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

लोगों ने पिलर से बांधकर की पिटाई

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों को एक पिलर से रस्सी के सहारे बांध दिया और घंटों उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से बची जान

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान

पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक साह (मदारघाट) और चुन्ना कुमार (नेमा टोल), दोनों निवासी नगर परिषद कसबा, के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही पूछताछ

इस संबंध में कसबा थाना के अपर थानाध्यक्ष संजना प्रसाद ने बताया कि लोगों द्वारा दोनों युवकों के साथ घटना में प्रयुक्त ऑटो को पुलिस के हवाले किया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज करने की बात कही है।