Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:जमीन विवाद में पड़ोसी को हथियार देकर फंसाने की साजिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 9, 2026

BIHAR:जमीन विवाद में पड़ोसी को हथियार देकर फंसाने की साजिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

जमीन विवाद में पड़ोसी को हथियार देकर फंसाने की साजिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

नरपतगंज के फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस जांच में खुला मामला

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी को फंसाने की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद पिता-पुत्र को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और उनके पुत्र के रूप में हुई है। दोनों अचरा पंचायत वार्ड संख्या-09 के निवासी बताए गए हैं।

पड़ोसी को घर में बंधक बनाकर रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव और दीपक यादव का पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों ने विजय शंकर यादव को जबरन घर में बंधक बना लिया और उसकी कमर में देसी कट्टा रखकर पुलिस को फोन कर दिया कि वह जमीन पर कब्जा करने आया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय शंकर यादव को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की।

मोबाइल सबूत से खुली साजिश

पुलिस जांच और मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर खुलासा हुआ कि विजय शंकर यादव को फंसाने के उद्देश्य से ही पूरी साजिश रची गई थी। जांच में सामने आया कि उपेंद्र यादव और दीपक यादव ने ही हथियार देकर पुलिस को सूचना दी थी।

फुलकाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार रखकर झूठे मामले में फंसाने की साजिश के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।